0

केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की सहयोगी को UP High Court से राहत, आपराधिक कार्यवाही पर रोक

By Mar 18, 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की कथित सहयोगी कांति सिंह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने गोंडा के मनकापुर थाने में दर्ज जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने कांति सिंह की याचिका पर यह आदेश पारित किया।

याचिकाकर्ता कांति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनके और केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ वर्ष 2024 में गोंडा के मनकापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि, इसी मामले में 2015 में भी एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसे हाईकोर्ट ने पहले ही निरस्त कर दिया था। याची ने यह भी तर्क दिया कि मूल विवाद सिविल प्रकृति का है और सिविल कोर्ट में लंबित है। आपराधिक कार्यवाही का सहारा लेकर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।

कोर्ट ने मामले को विचारणीय मानते हुए विपक्षी अजय सिंह और मनीषा सिंह को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने उन्हें दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नव दुर्गा और ईद से पहले Agra news: नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

आगरा नगर निगम ने नव दुर्गा और ईद के त्योहारों को देखते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। नगर निगम प्रशासन ने सभी धार्मिक स्थलों के आसपास...
By Mar 18, 2026

वृक्षारोपण पर भड़के योगी के मंत्री, बोले- करोड़ों दिए पर पेड़ कहां हैं? UP politics news

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान ने वृक्षारोपण अभियान को लेकर अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कानपुर देहात में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों...
By Mar 18, 2026

कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब

कानपुर में आयोजित रेलवे चैंपियनशिप लीग 2026 का फाइनल मुकाबला सीएनबीएन ने जीत लिया है। बुधवार को श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए इस मैच में सीएनबीएन ने जनरल सुपर किंग्स को 201...
By Mar 18, 2026

कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news

वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच, कानपुर शहर से विश्व शांति का संदेश देने के लिए इस्कॉन स्थित श्री राधा माधव मंदिर में एक भव्य 'वर्ल्ड पीस मार्च' का आयोजन किया गया। इस्कॉन...
By Mar 18, 2026

Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

कानपुर के नजीराबाद क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा...
By Mar 18, 2026

Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी

लखनऊ में साइबर जालसाज लगातार लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। हाल ही में दो अलग-अलग घटनाओं में जालसाजों ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी समेत दो लोगों के खातों से 5.68 लाख रुपये पार कर...
By Mar 18, 2026

Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज

लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर बीच सड़क पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति उस पर पहले से दर्ज मुकदमे को वापस लेने...
By Mar 18, 2026

नवरात्र से शुरू होगा BJP का 9 दिवसीय जनता दरबार, CM योगी ने कहा- 9 साल के विजन पर चर्चा होगी | UP News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डबल इंजन सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम की घोषणा की है। यह कार्यक्रम बसंत नवरात्रि से शुरू होगा और 9 दिनों...
By Mar 18, 2026

साझा करें