शहर में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 124 वाहनों के चालान, ओवर स्पीड (Over Speed) पर 47 पर कार्रवाई
By
Mar 18, 2026
शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने बरेली-मथुरा हाईवे और सहावर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवर स्पीड (Over Speed) से चल रहे 47 वाहनों के चालान स्पीड रडार मशीन से किए गए।
पुलिस ने क्षमता से अधिक सवारी ले जा रहे यात्री वाहनों, ओवरलोडिंग, ओवर हाइट, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और एचएसआरपी (HSRP) न लगे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। कुल 124 वाहनों के चालान किए गए और दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने इन वाहन चालकों पर 2 लाख 6 हजार रुपये का शमन शुल्क ऑनलाइन अधिरोपित किया है।
यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।
अगली खबरें
