Aligarh News: कुत्ते के विवाद में घर पर पथराव, फायरिंग का आरोप; 3 लोग घायल
By
Mar 16, 2026
अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र की प्रतिभा कॉलोनी में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक घर पर हमला किया गया। आरोप है कि शनिवार रात 9 बजे कुछ लोगों ने घर पर पथराव किया और फायरिंग भी की। इस हमले में घर के तीन सदस्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सतीश चंद्र के घर पर हुए इस हमले में सतीश, पुष्पा और सत्यप्रकाश गौतम जख्मी हुए। सतीश चंद्र के अनुसार, कार्तिक, प्रिया और नवनीत ने 10-12 बाहरी लोगों को बुलाकर यह हमला किया। हमलावरों पर रिवॉल्वर से फायरिंग करने का भी आरोप है। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
हमले के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अगली खबरें
सरकारी जमीन पर उगी 20 हजार की गेहूं फसल, Aligarh news में डेढ़ लाख की लगी बोली
अलीगढ़ में Chausaini Mahasabha ने मनाया होली मिलन समारोह, मेधावी छात्रों और बुजुर्गों का सम्मान
Aligarh news: आर्य समाज वैदिक आश्रम में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में शामिल हुए श्रद्धालु
Aligarh news: जमीन विवाद में महिला की मौत, भतीजे पर प्रता पर प्रताड़ना का आरोप
अलीगढ़ में भाजयुमो नेताओं की फायरिंग: फरार शशांक पंडित की तलाश में दिल्ली, पंजाब तक दबिश; Aligarh news
