Kanpur Super Premier League: Shubham Dubey की शतकीय पारी से Rising Super Stars ने जीता मैच
कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में रविवार को राइजिंग सुपर स्टार्स ने नाइस गोल्ड को 4 विकेट से पराजित कर दिया। यह मुकाबला जाजमऊ स्थित एससीजी क्रिकेट मैदान पर खेला गया। राइजिंग सुपर स्टार्स की जीत के हीरो शुभम दुबे रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाइस गोल्ड की टीम 23.2 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अमन ने 58 रन, गोलू सिंह ने 26 रन और मो. तल्हा ने 25 रन का योगदान दिया। राइजिंग सुपर स्टार्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम दुबे ने 4 विकेट चटकाए, जबकि मयंक शर्मा ने 3 विकेट लिए। अभिषेक, आयुष गुप्ता और अनंत को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में राइजिंग सुपर स्टार्स ने 22.4 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से शुभम दुबे ने 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और रंजीत बाबू ने नाबाद 27 रन बनाए। नाइस गोल्ड की ओर से मो. तल्हा और आरिफ अब्बास ने तीन-तीन विकेट लिए। शुभम दुबे को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कानपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मालिकों पर केस दर्ज (Kanpur news)
Kanpur gas connection news: कानपुर में 1.5 लाख कनेक्शन बंद, 9 महीने से नहीं लिया था सिलेंडर
Kanpur gas connection: 9 महीने से सिलेंडर नहीं लेने वाले 1.5 लाख कनेक्शन बंद, जानिए क्या है नया नियम
कानपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार
कानपुर में लिपिक की पत्नी की संदिग्ध मौत, स्टेटस में लिखा ‘हम खुलेआम करते हैं’ | Kanpur crime news
कानपुर में आज से Robo Rumble 3.0, 120 टीमें दिखाएंगी तकनीकी कौशल
जल जीवन मिशन के पूजन में भाषणबाजी, प्रधान ने DM से की शिकायत | Kanpur News
कानपुर में दरोगा परीक्षा के बाद हादसा, शराब पीकर लौट रहे दोस्तों की कार पलटी, 3 घायल (Kanpur news)
