UP power projects: ओबरा डी और अनपरा ई को JV से हटाकर उत्पादन निगम को सौंपने की मांग, 50 पैसे प्रति यूनिट लागत घटने का दावा
उत्तर प्रदेश में बिजली उत्पादन की लागत को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से मांग की है कि ओबरा डी और अनपरा ई ताप विद्युत परियोजनाओं को ज्वाइंट वेंचर (JV) से हटाकर राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को सौंप दिया जाए। समिति का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो बिजली उत्पादन की लागत में 40 से 50 पैसे प्रति यूनिट की कमी आ सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि इन परियोजनाओं के लिए ज्वाइंट वेंचर का एमओयू हुए तीन साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक परियोजना पर कोई ठोस काम शुरू नहीं हो सका है। आमतौर पर इस तरह की ताप विद्युत परियोजनाएं लगभग पांच साल में पूरी हो जाती हैं।
दुबे ने इसे गंभीर प्रशासनिक विफलता बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि काम में देरी के कारण प्लांट और मशीनरी की लागत में बढ़ोतरी होने की आशंका है। यदि लागत बढ़ती है, तो इसका सीधा असर बिजली उत्पादन की लागत पर पड़ेगा, जिससे उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिलेगी। संघर्ष समिति का मानना है कि इन UP power projects को राज्य उत्पादन निगम को सौंपने से न केवल लागत कम होगी, बल्कि निर्माण कार्य में भी तेजी आएगी।
कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर लेने आई युवती को महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा
सफाई कर्मचारियों का धरना खत्म, Safaai Karmi अजीत को मिली नई तैनाती
UP Election 2027: मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति, आयोग ने दी बड़ी राहत
कानपुर में भीषण road accident, ट्राले में घुसी टूरिस्ट बस, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल
UP news: दरोगा भर्ती से पहले सॉल्वर गैंग गिरफ्तार, LPG लाइन में मौत; IPS ट्रांसफर और इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट
कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 साल के बच्चे को नोचा, 10 टांके लगे (Kanpur news)
लखनऊ-वाराणसी ग्रीन कॉरिडोर, अगले माह मिलेगी Lucknow Kanpur Expressway की सौगात
कानपुर में दिवंगत शिक्षिका के परिवार को 50 लाख की मदद, TSCT ने की घोषणा
