ईद और नवरात्र से पहले Yogi Adityanath का सख्त निर्देश, ‘नई परंपरा की अनुमति नहीं’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों और समाज विरोधी गतिविधियों व नई परंपरा की किसी को अनुमति नहीं दी जाए।
आगामी दिनों में अलविदा की नमाज, चैत्र नवरात्र और ईद-उल-फितर जैसे महत्वपूर्ण आयोजन होने हैं। ऐसे में यह अवधि कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। सीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के कारण आमजन को असुविधा न हो। समाज-विरोधी अथवा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता
मुख्यमंत्री ने 14 और 15 मार्च को होने वाली सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रदेश के 1090 परीक्षा केंद्रों पर चार पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 15 लाख 75 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के अन्य जिलों से आने की संभावना को देखते हुए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को पूरी जिम्मेदारी के साथ तैनात रहने और इंटेलिजेंस तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया।
नवरात्र और रामनवमी की तैयारियां
चै
चैत्र नवरात्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीपा कि देवीपाटन मंदिर (बलरामपुर), शाकुम्भरी देवी (सहारनपुर), मां विंध्यवासिनी धाम (मीरजापुर), ललिता देवी (सीतापुर) सहित प्रमुख शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। अयोध्या में 27 मार्च को श्रीरामनवमी के अवसर पर देशभर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने नवरात्र के अवसर पर मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
