कासगंज: छुट्टी पर आए BSF Subedar की दिल्ली में मौत, परिवार में मचा कोहराम
By
Mar 11, 2026
कासगंज जिले के अमांपुर कस्बे के थरा गांव निवासी गुड्डन चौहान (42) बीएसएफ में सूबेदार के पद पर तैनात थे। पिछले कुछ वर्षों से वह परिवार के साथ अमांपुर बाईपास मार्ग स्थित अनुष्का पुंढीर कॉलोनी में रह रहे थे। गुड्डन चौहान हाल ही में छुट्टी पर घर आए थे। रविवार की देर रात करीब दो बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल आगरा ले गए, जहां से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एम्स में इलाज के दौरान सोमवार की देर रात गुड्डन चौहान ने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी गोमती देवी, मां कांता देवी, बेटा आदित्य चौहान और बेटी काव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने घटना की सूचना बीएसएफ के उच्चाधिकारियों को दे दी है। बताया गया है कि बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा।
अगली खबरें
