स्कूलों के बाहर ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, 89 Traffic Marshals को ट्रेनिंग
शहर के स्कूलों के बाहर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक मार्शल को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस पहल के तहत, सोमवार को 15 स्कूलों के कुल 89 मार्शल को चौराहों पर ले जाकर यातायात की बारीकियां समझाई गईं।
लाल बत्ती चौराहा और अटल चौक जैसे प्रमुख चौराहों पर तैनात यातायात जवानों ने इन मार्शल को सिग्नल प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के तरीके सिखाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूल समय के दौरान यातायात सुचारु रूप से चलता रहे और छात्रों व अभिभावकों को असुविधा न हो।
पुलिस उपायुक्त कमलेश दीक्षित ने बताया कि जल्द ही मार्शल की ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। उन्होंने सभी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मार्शल से यातायात संचालन के अलावा कोई अन्य ड्यूटी नहीं ली जाए। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मार्शल अपनी मंशा के अनुरूप कार्य कर सकें और स्कूलों के बाहर यातायात व्यवस्था को बेहतर बना सकें।
