आगरा में निकली लक्ष्मीनारायण शोभायात्रा, Kushwah समाज ने दिया एकजुटता का संदेश | agra news
आगरा में कुशवाह समाज सेवा समिति ने ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकजुटता का संदेश देना था। शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा की शुरुआत ताजगंज हरजुपुरा स्थित मां दुर्गा मंदिर से हुई। विधायक भगवान सिंह कुशवाह, सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाह और डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। समिति के अध्यक्ष अजित कुशवाह ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर 470 वर्ष पुराना है और यह शोभायात्रा पूर्वजों के समय से निरंतर निकाली जा रही है।
शोभायात्रा में बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चे गणेश, श्रीराम चंद्र, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, महादेव और राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे-धजे थे। यात्रा में दो घोड़े, बैंड और बग्घी पर सवार ये झांकियां लोगों का ध्यान खींच रही थीं।
यह शोभायात्रा श्याम लाल मार्ग, पुरानी मंडी, तांगा स्टैंड और ताजमहल के पश्चिमी गेट होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पहुंची। रास्ते में जहां-जहां से यात्रा गुजरी, वहां पुष्प वर्षा और आरती से भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के समापन के बाद समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें स्वरूप बने बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
स्कूलों के बाहर ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, 89 Traffic Marshals को ट्रेनिंग
जनपद में Leprosy campaign शुरू, 23 मार्च तक घर-घर जाकर होगी कुष्ठ रोगियों की पहचान
आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज ने जरूरतमंदों को बांटे 14 हजार कपड़े, ‘social work’ की मिसाल
आगरा क्राइम न्यूज़: युवक की हत्या के आरोपी को अदालत से नहीं मिली जमानत
आगरा में ट्रक ड्राइवर का मोबाइल चोरी, UPI से निकाले 90 हजार रुपये
