कानपुर में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, घर में अकेली थी; Kanpur news
By
Mar 7, 2026
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डोमनपुर के अलावल खेड़ा गांव में 20 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर की है, जब युवती घर में अकेली थी।
युवती के पिता विजय सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह वह खेत पर काम करने गए थे। उनकी पत्नी भी दोपहर में खेत पर खाना देने गई थीं। युवती का भाई आदित्य अपनी शादीशुदा बहन के घर गया हुआ था। घर में कोई मौजूद नहीं था।
जब परिजन खेत से वापस लौटे, तो उन्होंने युवती को फंदे से लटका देखा। पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अगली खबरें
