यूपी में मौसम का बदला मिजाज: बादलों की आवाजाही से स्थिर रहेगा पारा, गर्मी का एहसास
उत्तर प्रदेश में गर्मी के आगाज के साथ ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है, जिसके चलते तापमान स्थिर हो गया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने की उम्मीद है और फिलहाल बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 91 रहा, जिसके कारण सुबह से देर शाम तक गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं देर रात हल्की सर्दी महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च तक मौसम में स्थिरता बनी रहेगी, जिसके बाद पारे में बढ़ोतरी की संभावना है। इस अवधि तक बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। होली तक इसी तरह के गर्म मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। फरवरी के अंत के साथ ही राज्य में ऋतु परिवर्तन का असर स्पष्ट दिखने लगा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि के साथ पतझड़ के मौसम की शुरुआत हो गई है। दोपहर की बढ़ती तपिश यह संकेत दे रही है कि कड़ाके की ठंड अब बीते दिनों की बात हो गई है। शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रकृति के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है।
बढ़ती धूप के कारण वातावरण में आर्द्रता कम हुई है, जिससे पेड़ों के पुराने पत्ते गिरने लगे हैं। अधिकतम तापमान अब 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है, और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। इस समय फागुनी बयार बहने लगी है, जो प्रकृति को नए श्रृंगार के लिए तैयार कर रही है। बदलते मौसम में सावधानी बरतना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड के कारण वायरल फीवर, सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। इसलिए, खान-पान पर विशेष ध्यान देने और ठंडी चीजों से परहेज करने की आवश्यकता है।
कानपुर में थार सवार दबंगों का आतंक, हार्न बजाने पर पति पर जानलेवा हमला, महिला से बैड टच
देर रात डीजे बजाना पड़ा महंगा, गेस्ट हाउस संचालक पर दर्ज हुई FIR
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही: तीन ब्लॉक के बीपीएम का वेतन रोका, कई को नोटिस जारी
होली पर जहरीली शराब पर रोक, सीएम योगी के सख्त निर्देश, राजस्व बढ़ाने पर भी जोर
सीएसजेएमयू देगा नैक मूल्यांकन का प्रशिक्षण, महाविद्यालयों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
कानपुर: बाथरूम में गिरने से छात्रा की हेड इंजरी से मौत, जांच जारी
कानपुर के उत्कर्ष यादव का विज्जी ट्रॉफी में चयन, खेलेंगे North Zone की टीम से
ऑटोमोबाइल कंपनी कैशियर पर 63 लाख गबन का आरोप, आलमबाग पुलिस ने दर्ज किया केस
