मंगलायतन विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेशनल वैल्यूज’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला, कार्यस्थल संस्कृति पर जोर
अलीगढ़ स्थित मंगलायतन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय ‘वर्कप्लेस कल्चर सेंसिटिविटी एंड बिल्डिंग प्रोफेशनल आइडेंटिटी’ था, जिसका उद्देश्य छात्रों को बदलते कार्यस्थल के माहौल के प्रति संवेदनशील बनाना और उनकी पेशेवर पहचान को मजबूत करना था।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में डीन आईबीएमसी/एफएच प्रो. राजीव शर्मा, डीन रिसर्च प्रो. रविकांत और विभागाध्यक्ष प्रो. दीपशिखा सक्सेना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में आरसीए गर्ल्स पीजी कॉलेज, मथुरा की प्राचार्य प्रो. अंजू बाला अग्रवाल ने कार्यस्थल संस्कृति की संवेदनशीलता, प्रभावी संवाद कौशल और व्यावसायिक मूल्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पेशेवर मूल्यों और सॉफ्ट स्किल्स का होना भी आवश्यक है। यह कार्यशाला छात्रों को भविष्य के कार्यस्थल के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
