लखनऊ में खतरनाक मांझे के साथ 2 गिरफ्तार, शर्त लगाकर लड़ा रहे थे पतंग
लखनऊ में पुलिस ने खतरनाक मांझे का इस्तेमाल करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बाजारखाला पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए शहीदपथ के पास रहने वाले सदफ अली और अयान खान को हैदरगंज पुलिया के पास से पकड़ा। दोनों युवक शर्त लगाकर पतंग के पेंच लड़ाने के लिए राजाजीपुरम जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से कांच की पॉलिश लगे धारदार मांझे की तीन चरखियां, 11 पतंगें, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवकों के पास से बरामद मांझे का परीक्षण किया गया तो उसकी धार काफी तेज मिली। एक सिपाही ने जब मांझे को तोड़ने की कोशिश की तो वह टूटा नहीं, बल्कि सिपाही की अंगुली कटने से बची। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक एक-एक हजार रुपये की शर्त लगाकर पतंगबाजी करते थे। उनके मोबाइल फोन से भी पतंग लड़ाने के वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Lucknow accident: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
लखनऊ में ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर कार्यशाला, अधिकारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ | Lucknow news
लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर के नीचे बनेंगे स्पोर्ट्स एरीना, LDA ने दिए निर्देश
लखनऊ में Real Estate fraud, प्लॉट बेचने के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी
लखनऊ में National Deworming Day, बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा
KGMU news: लारी विभाग में रात के मरीजों के लिए बनेगा कंट्रोल रूम, मिलेगी तुरंत मदद
Lucknow news: DM ने सुनी छात्रा की गुहार, पिता की मौत के बाद परीक्षा फीस माफ कर परिवार को दी मदद
लखनऊ में Property Fraud: तालाब की जमीन बेचकर महिला से लाखों की ठगी
