Gaurav Khanna wife Akanksha Chamola Trolled: को-स्टार्स संग इंटीमेट डांस पर भड़की ट्रोलर्स, एक्ट्रेस ने दिया जवाब
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अपने नए प्रोजेक्ट ‘दिल धोखा और डिजायर’ के प्रमोशन को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में आकांक्षा अपने को-स्टार्स अली हसन और कुंवर अमर के साथ काफी इंटीमेट अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो में आकांक्षा पहले कुंवर अमर के साथ डांस कर रही होती हैं, तभी अली हसन उन्हें खींचकर अपने पास ले आते हैं और उनके साथ क्लोज डांस करते हैं। इस दौरान कुंवर अमर भी पीछे से उन्हें गले लगाते हैं। आकांक्षा इस पूरे समय हंसती हुई दिखाई देती हैं। यह वीडियो 5 फरवरी को हुए शो के प्रीमियर इवेंट का है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर आकांक्षा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इस डांस की तुलना तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों के वायरल वीडियो से की, जिसमें दोनों स्टेज पर काफी क्लोज नजर आए थे। एक यूजर ने लिखा, “पहले वीर पहारिया की गर्लफ्रेंड स्टेज पर किसी और को किस कर रही थी और फिर उनका ब्रेकअप हो गया। अब गौरव खन्ना की पत्नी भी वैसा ही व्यवहार कर रही हैं।”
ट्रोलिंग के बीच आकांक्षा चमोला ने इंटीमेट सीन्स को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि सेंसरशिप के नियम कड़े होते जा रहे हैं, और हमने अपने शो में इन दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही शूटिंग की है। उन्होंने कहा कि हम अपने कंफर्ट जोन में ही थे। उन्होंने बताया कि इंटीमेट सीन्स की शूटिंग से पहले वर्कशॉप और ट्रेनिंग होती है ताकि को-स्टार्स एक-दूसरे के साथ सहज महसूस कर सकें। आकांक्षा ने कहा कि इन वर्कशॉप्स में सभी की असहजता को दूर किया जाता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी सीमा पार न हो।
