अलीगढ़ में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, अधिकारियों की लापरवाही से लोग परेशान | Aligarh news
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मतदाता सूची संशोधन को लेकर प्रशासनिक लापरवाही और अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। टप्पल ब्लॉक में निर्वाचन नामावली में गलत मिलान के कारण जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, उनकी सुनवाई के दौरान ब्लॉक के अधिकारी नदारद रहे। खंड विकास अधिकारी (BDO) के आवश्यक कार्य से दिल्ली जाने के बाद, उन्होंने कुछ बाबुओं को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन बाबुओं ने लापरवाही दिखाते हुए लंच का बहाना बनाकर ऑफिस में ताला लगा दिया। इससे सुबह से लाइन में खड़े लोगों में आक्रोश फैल गया।
लोगों ने जब संबंधित बाबू के बारे में जानकारी की तो वह ऑफिस के बाहर गपशप करते हुए पाए गए। शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी खैर ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद बाबू वापस कार्यालय आए और सुनवाई शुरू की।
इसी तरह का एक अन्य मामला टोडरपुर गांव में सामने आया है। यहां ग्राम प्रधान ने बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए 80 से 90 वोट काटने की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीएलओ ने बिना किसी कारण के 87 वोट काट दिए और 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 80 नए वोट नहीं जोड़े।
।
इस शिकायत पर जिलाधिकारी अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी अतरौली को जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार अतरौली की अध्यक्षता में एक टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि बीएलओ ने 80 से 88 वोट नहीं बढ़ाए थे। ग्रामीणों ने बीएलओ के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है।
