Kanpur Dehat crime news: 5 साल के मासूम की हत्या में पिता दोषी करार, 7 फरवरी को सजा पर सुनवाई
कानपुर देहात की जिला अदालत ने एक सनसनीखेज मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने 5 साल पहले अपने ही मासूम बेटे की हत्या करने वाले पिता को दोषी करार दिया है। यह घटना घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर के पास एक ईंट-भट्ठे पर हुई थी। जिला जज की अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 7 फरवरी की तारीख तय की है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 15 दिसंबर 2020 को हुई थी। आरोपित संतराम ने अपने 5 साल के बेटे रवींद्र की बिस्तर पर लघुशंका करने पर बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसने पहले बच्चे को जमीन पर पटका और फिर चाकू मारकर उसकी जान ले ली।
हत्या के बाद आरोपित ने अपनी पत्नी और बेटियों को धमकाया और शव लेकर गांव चला गया। पत्नी अनीता ने अपने मायके वालों को बुलाकर आरोपित पति संतराम को पकड़ा और शव के साथ घाटमपुर थाने लाई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और जांच के बाद आरोप पत्र अदालत में पेश किया।
अदालत ने सुनवाई के दौरान आरोपित की पत्नी अनीता के अलावा उसकी दो बेटियों अंजना (12) और खुशी (11) के बयानों को महत्वपूर्ण माना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस विवेचना के आधार पर अदालत ने आरोपित संतराम को दोषी करार दिया।
कांवड़ यात्रा: अलीगढ़ में CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी, SSP ने दिए निर्देश
भुगतान विवाद में बंद हुए Lucknow news के 1000 कैमरे, सुरक्षा पर संकट
लखनऊ में सुरक्षा पर बड़ा संकट, 1000 CCTV कैमरे बंद; जानें क्या हैकर्स के निशाने पर आ सकता है डेटा
लखनऊ में Ayushman Yojana Scam: जरूरत से ज्यादा दिन ICU में रखे मरीज, 8 अस्पतालों पर जांच
लखनऊ नगर निगम में टैक्स घोटाला, एक ही घर के 3 अलग-अलग बिल जारी (Lucknow news)
कानपुर में दुष्कर्म-धर्मांतरण के आरोपी सपा नेता गिरफ्तार, 6 KM पीछा कर पकड़ा पुलिस ने; UP crime news
UP news: सीएम योगी का मिशन विलेज, 1 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार, पंचायत चुनाव से पहले बड़ा दांव
UP news: योगी सरकार का ‘मिशन विलेज’, 1 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार, ऐसे बढ़ेगी आय
