उत्तर प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: 36 नए ARTओ पदों का नाम बदला, ‘सड़क सुरक्षा’ जुड़ा
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया है। कैबिनेट ने सहायक संभागीय परिवहन (साधारण वेतनमान) के 36 पदों का नाम बदलने के प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी दे दी है। इन पदों को अब ‘सहायक संभागीय परिवहन सड़क सुरक्षा’ के नाम से जाना जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जवाबदेही बढ़ाना है।
इसके साथ ही, उप परिवहन आयुक्त के तीन नए सृजित पदों को ‘उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र’ नाम दिया गया है। इन पदों पर गोरखपुर, बुंदेलखंड (झांसी) और अयोध्या में तैनाती भी की जा चुकी है। इन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, प्रधान सहायक और क्लर्क के एक-एक पद भी सृजित किए गए थे।
अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में ART सड़क सुरक्षा पद पर तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में, 36 जिलों में ARTओ सड़क सुरक्षा पद पर नियुक्ति हो चुकी है। यह कदम प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल है।
