जीव विज्ञान प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन, UP से इकलौती
लखनऊ की राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरोसा भरोसा की जीव विज्ञान प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा का राष्ट्रीय स्तर की कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता 2025 में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एनसीईआरटी के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में आयोजित की जा रही है। दीप्ति विश्वकर्मा इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश से कुल पांच शिक्षकों का चयन हुआ है, जिनमें लखनऊ मंडल से केवल दीप्ति विश्वकर्मा ही शामिल हैं। यह लखनऊ के लिए एक गौरव का क्षण है।
प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा ने जीव विज्ञान विषय के ‘सेल-ए मैजिकल बॉक्स: कोशिका की आंतरिक संरचना’ शीर्षक पर एक बहुआयामी टीएलएम (शिक्षण सहायक सामग्री) तैयार किया है। उन्होंने इसे विद्यार्थियों के समक्ष एक आकर्षक और प्रभावी शिक्षण विधि के रूप में प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से प्रदेश की शिक्षा पद्धति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
अलीगढ़ जेल में दुष्कर्म आरोपी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा
अलीगढ़ में रस्साकसी चैंपियनशिप: खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जैफरी गांव की टीम विजयी
सवर्ण समाज का UGC के खिलाफ प्रदर्शन, काला कानून वापस लेने की मांग
शिवली में कार की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरू की तलाश
कानपुर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, ड्राइवर की तलाश जारी
ईको गार्डन में कोटेदारों का प्रदर्शन, लाभांश बढ़ाने की मांग
यूपी में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: बिजली विभाग की टीम घर-घर जाकर लेगी उपभोक्ताओं से फीडबैक
आईआईटी महिला किसानों को सिखाएगा जैविक खाद बनाना, UP में 70 एफपीओ को मिलेगा लाभ
