यूपी के भक्त ने शुरू की 500 KM की पदयात्रा, काशी विश्वनाथ के लिए निकले
फर्रुखाबाद जिले के मूसा खिरिया कोठी निवासी सचिन ने सनातन धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के लिए पैदल यात्रा शुरू की है। सचिन लगभग 500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह उनकी दूसरी पदयात्रा है। इससे पहले वे देश के पांचों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं और अब तक हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा अकेले ही पूरी कर चुके हैं। सचिन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना और लोगों के मन में धर्म के प्रति आस्था व भाव को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा और सनातन धर्म के प्रति अटूट विश्वास ही उन्हें इस कठिन यात्रा के लिए प्रेरित करता है।
रविवार दोपहर जब वे रहीमाबाद के हरदोई हरदोई हाईवे किनारे स्थित भतोइया गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनके साहस, आस्था और संकल्प की सराहना करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। सचिन काशी नगरी वाराणसी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और अपनी यात्रा को सफल बनाएंगे।
UP crime news: 12 राज्यों में 65 फर्जी फर्म बनाकर बेच रहा था कोडाइन सिरप, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
यूपी में UGC bill के विरोध में प्रदर्शन, युवाओं ने की बिल वापस लेने की मांग
यूपी की 10 हस्तियों को Padma Awards से नवाजा गया, जानें कौन-कौन हैं ये विभूतियां
UP के 10 लोगों को Padma Awards, एक को पद्मभूषण; योगी ने दी बधाई
लखनऊ में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- मां ही बच्चे की पहली गुरु, आत्मविश्वास का आधार
प्रधानपति ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, Sikandarpur Vaishya में FIR दर्ज
सिकंदरपुर वैश्य वैश्य में प्रधानपति पर महिला से मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप; Police में शिकायत दर्ज
चित्रकूट में Ram Katha का भावुक प्रसंग, भरत मिलाप सुनकर भावुक हुए श्रोता
