UP Police के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DK शाही को Gallantry Award, उखड़ू समेत कई खूंखार अपराधियों को किया ढेर
उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट धर्मेश कुमार शाही को गणतंत्र दिवस पर गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी शाही ने रहने वाले शाही ने अपने करियर में कई बड़े अपराधियों को ढेर किया है। उन्हें यह सम्मान कुख्यात अपराधी पंकज यादव उर्फ उखड़ू को मुठभेड़ में मार गिराने के लिए दिया जा रहा है।
शाही ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जिले से पूरी करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। उन्होंने वर्ष 2001 में पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर नौकरी शुरू की। अपने 22 साल के करियर में उन्होंने 50 से अधिक कुख्यात अपराधियों और बदमाशों का एनकाउंटर किया है।
शाही को वर्ष 2010 में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया था। इंस्पेक्टर बनने के बाद उन्होंने सिवान के सुनील शर्मा, सलीम गैंग के शूटर रुस्तम, नरेश भाटी और शमीम और शमीम जैसे बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान ठिकाने लगाया। इसके बाद वर्ष 2018 में उन्हें इंस्पेक्टर से सीओ के पद पर पदोन्नत किया गया। उन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कनौजिया का झारखंड के जमशेदपुर में एनकाउंटर किया था।
हाल ही में, मुख्तार अंसारी, शहाबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गिरोह के साथ जुड़े मऊ के 32 वर्षीय पंकज यादव उर्फ उखड़ू का एनकाउंटर कर शाही एक बार फिर चर्चा में आ गए थे। इसी एनकाउंटर के लिए उन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। यह उनका पांचवा पुरस्कार होगा। इससे पहले उन्हें प्रमोशन के अलावा तीन बार वीरता के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
