UP news: हरदोई में सरकारी धान खरीद में बड़ा घोटाला, 1380 भूमिहीन किसानों के नाम पर 1.5 लाख क्विंटल धान खरीदा
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सरकारी धान खरीद योजना में बड़े स्तर पर धांधली का मामला सामने आया है। शाहाबाद और संडीला तहसील क्षेत्रों में 1380 ऐसे लोगों के नाम पर 1,50,061 क्विंटल धान की खरीद की गई है, जिनके पास कृषि योग्य भूमि नहीं है। यह घोटाला तब सामने आया जब जांच में पता चला कि भूमिहीन व्यक्तियों के नाम पर फर्जी खतौनी तैयार कर पंजीयन कराया गया।
इस फर्जीवाड़े की शुरुआत तहसील स्तर पर पंजीयन प्रक्रिया से हुई। नियमों को ताक पर रखकर भूमिहीन किसानों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। जांच में सामने आया कि लेखपालों ने बिना स्थलीय निरीक्षण के ही फर्जी अभिलेखों को सत्यापित कर दिया। इसके बाद मिलर्स और क्रय केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से इन भूमिहीन व्यक्तियों के नाम पर धान की बिक्री कराई गई और भुगतान भी करा लिया गया।
इस पूरे खेल में वास्तविक और जरूरतमंद किसान अपना धान बेचने के लिए एक केंद्र से दूसरे केंद्र के चक्कर काटते रहे, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा गया। वहीं, फर्जी अभिलेखों के सहारे बड़े पैमाने पर सरकारी धान खरीद दिखा दी गई।
इस मामले में शाहाबाद व संडीला के चकबंदी अधिकारियों और संबंधित लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी धान व बाजरा खरीद के पंजीयन अभिलेखों के गलत सत्यापन में आठ लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिनमें से पांच लेखपाल निलंबित हो चुके हैं।
UP crime news: 12 राज्यों में 65 फर्जी फर्म बनाकर बेच रहा था कोडाइन सिरप, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
यूपी में UGC bill के विरोध में प्रदर्शन, युवाओं ने की बिल वापस लेने की मांग
यूपी की 10 हस्तियों को Padma Awards से नवाजा गया, जानें कौन-कौन हैं ये विभूतियां
UP के 10 लोगों को Padma Awards, एक को पद्मभूषण; योगी ने दी बधाई
लखनऊ में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- मां ही बच्चे की पहली गुरु, आत्मविश्वास का आधार
प्रधानपति ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, Sikandarpur Vaishya में FIR दर्ज
सिकंदरपुर वैश्य वैश्य में प्रधानपति पर महिला से मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप; Police में शिकायत दर्ज
चित्रकूट में Ram Katha का भावुक प्रसंग, भरत मिलाप सुनकर भावुक हुए श्रोता
