समता एक्सप्रेस में छूटा बैग, रेलवे की तत्परता से यात्री को मिला Laptop
शुक्रवार को समता एक्सप्रेस के कोच एस-2 में एक यात्री का बैग छूट गया था। यह घटना निजामुद्दीन से मथुरा तक यात्रा कर रहे यात्री सैकत खां के साथ हुई। मथुरा स्टेशन पर उतरते समय उनका एक बैग बर्थ पर ही रह गया। ट्रेन के रवाना होने के बाद यात्री ने इसकी सूचना दी।
मथुरा से मिली सूचना आगरा कैंट उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) तक पहुंची। जब ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची, तो रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत कोच की तलाशी ली और बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया।
यात्री से संपर्क स्थापित कर वीडियो कॉल के माध्यम से बैग की पहचान कराई गई। बैग में लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर, पावर बैंक, इयरफोन, कपड़े और अन्य कीमती सामान था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। इस त्वरित कार्रवाई से यात्री को अपना बहुमूल्य सामान वापस मिल सका, जिससे उसे बड़ी राहत मिली। यात्री ने रेल प्रशासन की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
मोबाइल लूटकर भागे शातिर स्कूटी समेत गिरे, कानपुर में पकड़े गए
कानपुर में किशोर की तेज रफ्तार कार ने छात्र और रिक्शा को मारी टक्कर, बर्तन भी तोड़े
अटल मेडिकल विवि में वेतन निर्धारण में गड़बड़ी पर शासन सख्त, जांच के आदेश
अटल मेडिकल विवि में वेतन निर्धारण गड़बड़ी पर शासन सख्त, जांच के आदेश
लखनऊ में फीनिक्स पलासियो में रिपब्लिक डे वीकेंड सेलिब्रेशन शुरू, कला-संगीत का संगम
शहर में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल: साइरन बजते ही 2 मिनट के लिए गुल हुई बिजली, बचाव कार्य का अभ्यास
श्रीराम विवाहोत्सव में झूमे श्रद्धालु, जय-जयकार से गूंजा पंडाल, देखें Ram Leela की झलक
मुरादाबाद मतदाता सूची: 1.96 लाख को नोटिस, बूथ पर सुनवाई के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें
