सुशील कुमार पांडेय बने नेशनल कोलेशन आफ एजुकेशन के महासचिव, शिक्षक संघ को मिला सम्मान
ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन (एआईपीटीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय को नेशनल कोलेशन आफ एजुकेशन (एनसीई) का नया महासचिव बनाया गया है। एनसीई के संयोजक सचिव रमाकांत राय ने पांडेय को पत्र भेजकर इस पद को ग्रहण करने का आग्रह किया है। यह नियुक्ति एआईपीटीएफ के पूर्व अध्यक्ष रामपाल सिंह के निधन के बाद खाली हुए पद को भरने के लिए की गई है। संस्था की नियमावली के अनुसार, एआईपीटीएफ का राष्ट्रीय अध्यक्ष ही एनसीई का महासचिव बन सकता है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से शिक्षकों के बीच खुशी की लहर है। सुशील कुमार पांडेय ने एनसीई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनका बल्कि देश और प्रदेश के लाखों शिक्षकों का है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस पद पर रहते हुए वे राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने, गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा नीतियों को बढ़ावा देने तथा एनसीई को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस पद के ग्रहण करने से संस्था की वित्तीय गतिविधियों के संचालन में भी सुगमता आएगी।
मोबाइल लूटकर भागे शातिर स्कूटी समेत गिरे, कानपुर में पकड़े गए
कानपुर में किशोर की तेज रफ्तार कार ने छात्र और रिक्शा को मारी टक्कर, बर्तन भी तोड़े
अटल मेडिकल विवि में वेतन निर्धारण में गड़बड़ी पर शासन सख्त, जांच के आदेश
अटल मेडिकल विवि में वेतन निर्धारण गड़बड़ी पर शासन सख्त, जांच के आदेश
लखनऊ में फीनिक्स पलासियो में रिपब्लिक डे वीकेंड सेलिब्रेशन शुरू, कला-संगीत का संगम
शहर में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल: साइरन बजते ही 2 मिनट के लिए गुल हुई बिजली, बचाव कार्य का अभ्यास
श्रीराम विवाहोत्सव में झूमे श्रद्धालु, जय-जयकार से गूंजा पंडाल, देखें Ram Leela की झलक
मुरादाबाद मतदाता सूची: 1.96 लाख को नोटिस, बूथ पर सुनवाई के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें
