ए.आर. रहमान पर विवाद: इम्तियाज अली ने किया समर्थन, कहा ‘इंडस्ट्री में नहीं होता सांप्रदायिक भेदभाव’
मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में ‘सांप्रदायिक भेदभाव’ और काम की कमी पर दिए गए बयानों के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू में रहमान ने कहा था कि पिछले आठ सालों में फिल्म इंडस्ट्री में फैसले लेने वालों में क्रिएटिविटी की कमी आई है और उन्हें काम भी कम मिल रहा है। उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को ‘बांटने वाली’ फिल्म बताया था, जिस पर कंगना रनौत और जावेद अख्तर जैसी हस्तियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
इस विवाद के बीच, फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के निर्देशक इम्तियाज अली, ए.आर. रहमान के समर्थन में सामने आए हैं। इंडिया टुडे से बातचीत में इम्तियाज अली ने कहा कि रहमान के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी तरह का सांप्रदायिक भेदभाव नहीं है, और उन्हें अपने लंबे करियर में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है।
इम्तियाज अली ने कहा, “मुझे यकीन नहीं होता कि उन्होंने (ए.आर.रहमान) वैसी टिप्पणियां की होंगी, जैसी उनके नाम लेकर बोली जा रही है। शायद उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि उन्होंने अपनी बात उस तरह नहीं कही होगी, जिस तरह उसे पेश किया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी तरह का ‘साम्प्रादायिक भेदभाव’ होता है। मैं यहां पर एक लंबे समय से काम कर रहा हूं और मैंने ऐसा कभी भी नहीं देखा है।”
रहमान को मिल रही आलोचनाओं के बीच, उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि उनका बयान किसी को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं था और वह भारत के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करते हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने फिल्म इंडस्ट्री में विभिन्न मुद्दों पर चल रही बहसों को फिर से हवा दे दी है।
स्टेनोग्राफर परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ ट्रेनों में घुसी, कानपुर सेंट्रल पर अफरातफरी
स्टेनोग्राफर परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ ने ट्रेनों में मचाया हंगामा, Kanpur Central पर अफरातफरी
किसानों की खाद की किल्लत दूर हो, फसल बीमा का पूरा लाभ मिले: किसान यूनियन
पेंशन बंटवारे के लिए बहन को पीटा, UP crime news
फरीदपुर गोशाला प्रकरण: प्रधान और 35 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, मारपीट का आरोप
कासगंज में भूमि विकास बैंक की पांचों शाखाओं पर भाजपा की जीत तय, सपा ने लगाए आरोप
दिल्ली में दो नए कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) से छोटे उद्योगों को मिलेगा बूस्ट
शाहजहांपुर: कोतवाल ने सिपाही को दी गोली मारने की धमकी, ऑडियो वायरल | Shahjahanpur police news
