कानपुर में Krantikari Premier League का ऑक्शन 24 जनवरी को, 30+ खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
कानपुर में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित होने वाली क्रांतिकारी प्रीमियर लीग (KPL) के तीसरे सीजन की तारीखें तय हो गई हैं। रविवार को कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सीजन 3 का आयोजन 25 फरवरी से 3 मार्च तक किया जाएगा।
लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया 24 जनवरी को काकादेव स्थित एक रेस्टोरेंट में पूरी की जाएगी। संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य ऐसे खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है जो 30 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं और क्रिकेट के माध्यम से खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं।
इस सीजन में चार टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों का प्रतिनिधित्व पवन मिश्रा (क्रांतिकारी येलो), सौरभ त्रिवेदी (क्रांतिकारी रेड), मोनू सिंह (क्रांतिकारी ब्लैक) और शशांक साहू (क्रांतिकारी ब्लू) करेंगे। बैठक में सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह, हर्षित गुप्ता, गोपेंद्र सिंह, अनुज, मोनू आदि सदस्य मौजूद रहे।
