0

कानपुर: शेयर बाजार में 14 लाख गंवाए, युवक ने लिखा- पिता से कैसे नजर मिलाऊंगा, फिर कर ली आत्महत्या

By Jan 18, 2026

कानपुर में शेयर बाजार (Stock Market) में 14 लाख रुपये गंवाने के बाद एक स्क्रैप कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। घटना पनकी थाना क्षेत्र की है, जहां कारोबारी ने अपने दोस्त के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कारोबारी ने रुपये गंवाने के बाद पिता से नजर न मिला पाने की बात लिखी है।

मृतक की पहचान 36 वर्षीय संजय कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांदा के रहने वाले थे और किदवई नगर में परिवार के साथ किराए पर रहते थे। संजय स्क्रैप का कारोबार करते थे। उनके छोटे भाई राहुल ने बताया कि संजय शेयर मार्केट में निवेश करते थे। कुछ समय पहले उनके पिता भरत लाल ने गांव में जमीन बेचकर 14 लाख रुपये संजय को दिए थे। यह रकम जमीन खरीदने के लिए संयुक्त खाते में रखी थी, लेकिन संजय ने पिता को बिना बताए यह पूरी रकम शेयर बाजार में लगा दी और गंवा दी।

रुपये गंवाने के बाद संजय मानसिक तनाव में रहने लगे थे। शुक्रवार को वह पनकी यार्ड स्थित अपने दोस्त धर्मेंद्र से मिलने गए थे। दोस्त के ड्यूटी पर जाने के बाद संजय ने कमरे में फांसी लगा ली। जब दोस्त वापस लौटा तो उसने संजय को फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में संजय ने लिखा है, ‘मुझे शहर में मकान दिलवाने के लिए पिता ने गांव में खेत बेच दिया। मगर मैंने जमीन खरीदने के बजाय रकम शेयर मार्केट में गंवा दी। अगर पिता जी मुझसे रकम के बारे में पूछेंगे तो मैं उन्हें क्या जवाब दूंगा। अब मैं उनसे कैसे नजर मिलाऊंगा। इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं।’ उसने आगे लिखा कि इस कदम के लिए वह स्वयं जिम्मेदार है और उसके परिवार के किसी सदस्य को परेशान न किया जाए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर में Mauni Amavasya पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर लगी भीड़

माघ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी मौनी अमावस्या पर रविवार को कानपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु बिठूर, अटल घाट और सरसैया घाट सहित अन्य...
By Jan 18, 2026

मौनी अमावस्या पर कानपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

माघ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को कानपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बिठूर, अटल घाट और सरसैया घाट...
By Jan 18, 2026

Kanpur News: तलाक के बाद पूर्व पति ने सोशल मीडिया पर डाले अश्लील वीडियो, मांगी 10 लाख की रंगदारी

कानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तलाकशुदा महिला के पूर्व पति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर उसे और उसके परिवार को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पीड़िता के...
By Jan 18, 2026

कानपुर के कल्याणपुर में चोरी, साइकिल सवार ने उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी

कानपुर के कल्याणपुर स्थित आवास विकास तीन में सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी रामकुमार के घर चोरी की वारदात हुई है। रामकुमार अपनी पत्नी माया देवी के साथ रहते हैं। शनिवार को माया देवी लखनऊ में अपने...
By Jan 18, 2026

कानपुर में टप्पेबाजी: बाइक सवारों ने महिला को झांसे में लेकर लूटे जेवर, FIR दर्ज

कानपुर के नर्वल थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने बाजार से लौट रहीं महिला और उनकी भतीजी को झांसे में लेकर जेवरों की टप्पेबाजी कर दी। घटना के बाद पीड़िता के पति ने...
By Jan 18, 2026

कानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का जायजा, निरीक्षण में BLO गायब मिलने पर DM ने दिए कार्रवाई के निर्देश | Kanpur news

कानपुर में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी गरिमा स्वरूप और डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कैंट,...
By Jan 18, 2026

कानपुर: भारत एकादश और नेशनल यूथ के बीच आज खिताबी भिड़ंत, Kanpur cricket news

कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है। तृतीय स्व. धनेश्वरी देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को भारत एकादश और नेशनल यूथ के बीच खेला जाएगा। यह...
By Jan 18, 2026

कानपुर में Krantikari Premier League का ऑक्शन 24 जनवरी को, 30+ खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

कानपुर में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित होने वाली क्रांतिकारी प्रीमियर लीग (KPL) के तीसरे सीजन की तारीखें तय हो गई हैं। रविवार को कोर कमेटी के सदस्यों की...
By Jan 18, 2026

साझा करें