कानपुर तहसील से गायब हुईं महत्वपूर्ण फाइलें, SDM ने दिए जांच के आदेश (Kanpur news)
कानपुर की नर्वल तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में प्रशासनिक लापरवाही के दो बड़े मामले सामने आए। महाराजपुर के कमालपुर निवासी नन्हका ने शिकायत दर्ज कराई कि 2021 में उनकी पत्नी ऊषा की मृत्यु सर्पदंश से हो गई थी। उन्होंने शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए तहसील में आवेदन किया था। आवेदन के बाद लेखपाल ने रिपोर्ट भी लगा दी थी, लेकिन उसके बाद से उनकी फाइल तहसील कार्यालय से गायब है। पीड़ित को कई महीनों से सरकारी मदद नहीं मिल पा रही है।
इसी तरह भीतरगांव कुड़नी के अनिल कुमार ने भी अपनी शिकायत में बताया कि नायब तहसीलदार तृतीय के न्यायालय में उनका एक वाद चल रहा है। उन्होंने अपने वाद से संबंधित सभी मूल अभिलेखों के साथ पत्रावली न्यायालय में दाखिल की थी। कई महीने बीत जाने के बाद भी उनकी पत्रावली का कोई पता नहीं चल पा रहा है।
एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने दोनों शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने सर्पदंश मुआवजे की फाइल के मामले में दैवीय आपदा का प्रभार देख रहे नायब तहसीलदार को जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। वहीं, न्यायालय की पत्रावली गायब होने के मामले में संबंधित नायब तहसीलदार को न्यायालय के पेशकार की जांच कराने और पत्रावली का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
कानपुर में LT Grade exam में सॉल्वर गिरफ्तार, झारखंड से आई थी महिला
Kanpur news: एलटी ग्रेड परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, बड़े गैंग से जुड़े होने का शक
कानपुर में अधेड़ ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया मकान मालिक पर गंभीर आरोप | Kanpur news
कानपुर सुपर प्रीमियर लीग: Zehra Construction और Cafe Nirvana फाइनल में, रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी
कोहरे का कहर: Kanpur news में 37 ट्रेनें 17 घंटे तक लेट, यात्री बेहाल
कानपुर में भीषण Road Accident: स्कूल से लौट रहे छात्र को DCM ने रौंदा, मौके पर मौत
कानपुर में व्यापारी की जेब काटकर 50 हजार की चोरी, इलाज के लिए लाया था रकम (Kanpur crime news)
कानपुर में शीतलहर का कहर, घना कोहरा और ठिठुरन बढ़ी; IMD ने जारी किया Orange Alert (Kanpur weather news)
