Suryakumar Yadav controversy: एक्ट्रेस Khushi Mukherjee पर 100 करोड़ का मानहानि केस, जानें क्या है पूरा मामला है
भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के नाम का इस्तेमाल करने के बाद एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी विवादों में घिर गई हैं। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में खुशी मुखर्जी ने दावा किया था कि कई क्रिकेटर उन्हें मैसेज करते थे, जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार यादव का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि अब वह सूर्यकुमार से बात नहीं करती हैं और न ही वह उनके साथ अपना नाम जोड़ना चाहती हैं।
खुशी मुखर्जी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। फैजान अंसारी ने खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज कराया है। फैजान अंसारी ने आरोप लगाया है कि खुशी मुखर्जी ने यह बयान जानबूझकर पब्लिसिटी पाने के लिए दिया है, जिससे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एक खिलाड़ी की छवि को नुकसान पहुंचा है।
फैजान अंसारी ने गाजीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि खुशी मुखर्जी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें कम से कम सात साल की जेल की सजा मिलनी चाहिए। अंसारी ने कहा कि वह इस मामले को दुनिया के हर कोने तक ले जाएंगे और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वह गाजीपुर में ही रहेंगे। उन्होंने खुशी मुखर्जी के बयान को क्रिकेटर की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश बताया है।
फैजान अंसारी ने पहले भी पूनम पांडे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज कराया था।
