आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 दारोगाओं के तबादले; DCP ने जारी किए आदेश (Agra news)
आगरा के पश्चिमी जोन में पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसीपी अतुल शर्मा ने एक साथ 30 दारोगाओं के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े फेरबदल में कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं।
आदेश के अनुसार, खेरागढ़ थाने से दारोगा विपिन कुमार को सैंया थाने की लादूखेड़ा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। लादूखेड़ा चौकी के प्रभारी निशांत राघव को बरहन थाने भेजा गया है। फतेहपुर सीकरी की दूरा चौकी के प्रभारी अर्जुन प्रताप सिंह को खेरागढ़ थाने भेजा गया है।
अछनेरा की कुकथला चौकी प्रभारी अनुज कुमार को चौकी प्रभारी ब्यारा और ब्यारा चौकी प्रभारी अमित कुमार को कुकथला चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नवजोत सिंह को अछनेरा की अरदाया अरदाया चौकी से किरावली की मिढ़ाकुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
एत्मादपुर की छलेसर चौकी के प्रभारी कपिल तोमर को खंदौली की मुढ़ी जहांगीरपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बरहन थाने से सतेंद्र सिंह चौहान का मलपुरा का मलपुरा थाने में स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें चौकी प्रभारी छलेसर बनाया गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल पश्चिमी जोन में पुलिसिंग को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
