0

कानपुर देहात: कड़ाके की सर्दी में ड्यूटी पर तैनात RPF जवान की सीने में दर्द से मौत

By Jan 14, 2026

कानपुर देहात में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार रात रूरा स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ जवान की अचानक सीने में तेज दर्द उठने से हालत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर बढ़ती ठंड के बीच ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, रूरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ चौकी में कार्यरत 57 वर्षीय आरक्षी अशोक कुमार यादव मंगलवार रात अपनी ड्यूटी पर थे। इसी बीच उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल रूरा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण अत्यधिक ठंड के चलते सीने में अचानक दर्द होना बताया जा रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर देहात: रेल ट्रैक पार करते समय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुखरायां के मंडी मोड़ क्रासिंग के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुसरजापुर गांव का 22 वर्षीय गौरव उर्फ नकुल मंगलवार देर रात कानपुर-झांसी...
By Jan 14, 2026

साझा करें