0

KGMU धर्मांतरण का ताना-बाना आगरा में बुना, आतंकी शाहीन से संबंधों की जांच

By Jan 13, 2026

केजीएमयू में चल रहे यौनशोषण और धर्मांतरण गिरोह का ताना-बाना आगरा से ही बुना गया था। जांच एजेंसियों को इस संबंध में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिस पर पुलिस की दो टीमें आगरा में पड़ताल कर रही हैं। इस बात को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि पिछले साल धर्मांतरण कराने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा आगरा पुलिस ने किया था। आतंकी गतिविधियों में पकड़ी गई डॉक्टर शाहीन के भाई डॉक्टर परवेज और डॉक्टर रमीज के संबंधों के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।

दरअसल डॉक्टर परवेज जब आगरा मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रहा था उस समय रमीज भी वहां से एमबीबीएस कर रहा था। दोनों व्हाट्सएप पर इस्लामिक मेडिकोज से जुड़े थे। इस लिए मना जा रहा है कि दोनों की आपस में बातचीत होती थी। पुलिस और जांच एजेंसियां इस संबंध में आगरा मेडिकल कॉलेज से पढ़े लोगों से पूछताछ कर रही हैं।

जांच टीम जल्द ही आगरा की पीड़ित महिला डॉक्टर से भी पूछताछ कर सकती हैं। जांच एजेंसियों संगठन की हुई बैठकों के वीडियो और फुटेज से भी साक्ष्य संकलन कर रही हैं। दोनों के बैंक खातों का भी ब्योरा खंगाल रही हैं कि उनके बीच रुपयों का लेन-देन हुआ अथवा नहीं। एजेंसियों के अफसरों का मानना है कि साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

यह मामला आम जनता के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि यह धर्म और सुरक्षा से जुड़ा है। इस तरह के गिरोह समाज में अशांति फैला सकते हैं और युवाओं को गुमराह कर सकते हैं।

आगरा पुलिस ने जुलाई में एक बड़े धर्मांतरण गिरोह का राजफाश कर मौलाना और एक युवती समेत 10 को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि यह प्रदेश का अबतक का सबसे बड़ा नेटवर्क पुलिस टीम ने ध्वस्त किया था। दो हिंदू लड़कियों को धर्मांतरण कराकर उन्हें पश्चिम बंगाल में रखा गया था। वहां से उन्हें बरामद भी किया गया था।

गिरोह के तार प्रतिबंधित संस्था पीएफआई, एसडीपीआई और पाक एजेंसियों से जुड़े होने के साक्ष्य भी मिले थे। गिरोह का नेटवर्क देश में राजस्थान, गोवा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, दिल्ली के अलावा विदेशों में कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान तक फैला था। इसके अलावा पूर्व में धर्मांतरण मामले में पकड़े गए अन्य गिरोह से भी केजीएमयू से जुड़े रमीज के संपर्कों का ब्योरा खंगाला जा रहा है।

पुलिस और एजेंसियों ने डॉ. रमीज और गिरोह से जुड़े लोगों की फंडिंग के बारे में भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने डॉ. रमीज के अलावा उसके करीबी, माता-पिता और धर्मांतरण में फरार काजी जाहित व उसके साथी के बैंक खाते खंगाल रही हैं। उनके आर्थिक लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने कई बैंकों को उक्त लोगों की डिटेल दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा में 59 करोड़ का बजट पारित, स्मार्ट गांव और मिनी स्टेडियम बनेंगे: Agra development

आगरा जिला पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59 करोड़ रुपये का एक महत्वाकांक्षी बजट पारित किया है। इस बजट का प्राथमिक लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और गांवों को...
By Jan 13, 2026

आगरा में 3.25 लाख मतदाताओं को नोटिस, 39 हजार ने भरे अधूरे फॉर्म

आगरा में मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, नौ विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 39 हजार मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्रों में...
By Jan 13, 2026

3.25 लाख मतदाताओं को नोटिस, आगरा में 39 हजार ने अधूरे फॉर्म जमा किए

आगरा में मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नौ विधानसभा क्षेत्रों में 39 हजार से अधिक मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र...
By Jan 13, 2026

आगरा में 3.25 लाख मतदाताओं को नोटिस, 39 हजार ने भरे अधूरे फॉर्म

आगरा में मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नौ विधानसभा क्षेत्रों में 39 हजार से अधिक मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा किए हैं,...
By Jan 13, 2026

आगरा जन चौपाल में बिजली गुल: बीडीओ और टेंट संचालक दोषी, डिप्टी CM की नाराजगी के बाद जांच

आगरा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की एक जन चौपाल के दौरान बिजली गुल होने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। इस मामले में की गई जांच में फतेहाबाद के खंड विकास...
By Jan 13, 2026

आगरा में टूरिज्म को बढ़ावा: शिवाजी म्यूजियम और गीता गोविंद वाटिका का निर्माण कार्य तेज

आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रमुख परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य है, जबकि...
By Jan 13, 2026

आगरा: डॉक्टर रमीज का धर्मांतरण रैकेट, मेडिकल छात्राओं को फंसाने की साजिश का खुलासा

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज पर छात्राओं के यौन शोषण और उन्हें धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप सामने आया है। रमीज ने कथित तौर पर 'इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप'...
By Jan 13, 2026

साझा करें