कौन हैं पलक? करण औजला की पत्नी से जुड़ी खास बातें, जानें लव स्टोरी
इंडो-कनाडाई गायक करण औजला, जिनका असली नाम जस्कर्ण सिंह औजला है, इन दिनों अपनी पत्नी पलक को लेकर चर्चा में हैं। पलक एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं और PKR Studio – Makeup by Palak की मालकिन हैं।
करण औजला और पलक की पहली मुलाकात 2014 में हुई थी। करण ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उन्हें पहली नजर में ही पलक से प्यार हो गया था। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। करण का कहना है कि पलक ही वह शख्स हैं जिनके साथ वह सबसे ज्यादा वक्त बिताना पसंद करते हैं।
दोनों ने एक दशक तक डेटिंग करने के बाद 2 मार्च 2023 को शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले, 2019 में उनकी सगाई हुई थी। आनंद कारज समारोह के लिए करण ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनी थी, जबकि पलक लाल लहंगे और मैचिंग सोने के गहनों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पलक न केवल करण के साथ अपने रिश्ते के लिए, बल्कि अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल स्टाइल के लिए भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं।
