0

पीलीभीत: रिश्ते के चाचा ने छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Pilibhit Crime

By Jan 8, 2026

पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी चाचा ने अपनी ही रिश्ते की भतीजी के साथ हैवानियत की है। आरोपी मुजीब ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा को खेलने के बहाने अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने घटना का वीडियो भी बना लिया।

बाद में, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल किया और फिर से दुष्कर्म किया। छात्रा ने डर के कारण परिजनों को कुछ नहीं बताया। हालांकि, जब वीडियो वायरल होने की बात सामने आई तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुजीब के खिलाफ पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें