घाटमपुर के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम, Ghatampur news
By
Jan 8, 2026
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर के पास हुए इस हादसे में असवागपुर गांव के रहने वाले ध्रुव सिंह और अंकित की मौत हो गई। पुलिस ने देर रात परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही परिजन अकबरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां दोनों युवकों के शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। ध्रुव सिंह की मां सुनीता और अंकित की मां मीना देवी अपने बेटों के शव देखकर बेसुध हो गईं। भाई-बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
अंकित के पिता जयसिंह ने रोते हुए बताया कि हादसे में उनका बुढ़ापे का सहारा छिन गया है और घर का चिराग बुझ गया है। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
अगली खबरें
