0

फिरोजाबाद: परीक्षा देने आई छात्रा से शिक्षक ने की छेड़खानी, कॉलेज से हटाया गया आरोपी

By Jan 3, 2026

फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने शिकोहाबाद रोड स्थित कॉलेज में बीए की परीक्षा देने गई थी। आरोप है कि कॉलेज के शिक्षक मुकेश ने उसे देखकर छेड़खानी की।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद वह घबरा गई और किसी तरह कॉलेज से बाहर निकलकर कोतवाली नगर पहुंची। वहां उसने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के सार्वजनिक होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक मुकेश को उसके पद से हटा दिया है। यह घटना छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें