UP में CBI action: 70 लाख की घूस लेते डिप्टी कमिश्नर समेत 5 गिरफ्तार, 21 किलो चांदी बरामद
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश के झांसी में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग में बड़े भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया है। सीबीआई ने सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन अधिकारियों पर 70 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई ने डिप्टी कमिश्नर के इशारे पर दो अधीक्षकों अनिल तिवारी और अजय कुमार शर्मा को रंगे हाथ पकड़ा।
सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने इस मामले में जय दुर्गा हार्डवेयर के मालिक राजू मंगतानी और वकील नरेश कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। यह रिश्वतखोरी का मामला एक कारोबारी को 13 करोड़ रुपये की कर वसूली से जुड़े मामले में राहत देने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की डील से जुड़ा है।
सीबीआई ने आरोपियों के झांसी, ग्वालियर और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 90 लाख रुपये नकद, 21 किलो से अधिक वजन की चांदी की ईंटें और संपत्ति के कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, सर्वाधिक नकदी और जेवर सीजीएसटी अधिकारियों के आवास से मिले हैं। सीबीआई ने डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया, जबकि अन्य चार आरोपियों को झांसी से पकड़ा गया। सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है, जहां उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लखनऊ में 1 करोड़ की मार्फीन के साथ पकड़े गए दो तस्कर, UP Crime News
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ: लखनऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब
लखनऊ में लाई-चना विक्रेता हत्याकांड: पुलिस ने 200 CCTV कैमरे खंगाले, कई संदिग्ध हिरासत में (Lucknow crime news)
लखनऊ में 57 करोड़ का GST fraud, फर्जी फर्मों से सरकार को लगाया चूना
यूपी में मुफ्त कैंसर इलाज की तैयारी, जिला अस्पतालों में बढ़ेगी Dialysis यूनिट
कानपुर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ज्वैलरी बरामद
कानपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, 3 गिरफ्तार (Kanpur news)
नए साल पर केशव प्रसाद मौर्य का संदेश: ‘विकसित भारत’ के लिए करें काम, UP politics news
