अविवा बेग: रायहान वाड्रा की मंगेतर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, जानें कौन हैं
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रायहान वाड्रा ने अपनी प्रेमिका अविवा बेग के साथ सगाई की घोषणा की है। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद, यह जोड़ा कल राजस्थान के रणथंभौर में सगाई करने के लिए तैयार है।
अविवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनके पिता इमरान बेग एक व्यवसायी हैं, जबकि मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। अविवा ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की।
अपनी मां की तरह, अविवा भी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। इसके अलावा, वह एक फोटोग्राफर और निर्माता के तौर पर भी जानी जाती हैं। उन्होंने “यू मिस दिस” (इंडिया आर्ट फेयर, 2023) और “द इल्यूसरी वर्ल्ड” (2019) जैसी प्रदर्शनियों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। वह फोटोग्राफी के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना चाहती हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, रायहान और अविवा पिछले सात सालों से रिश्ते में हैं। 29 दिसंबर को अविवा ने रायहान के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद माता-पिता की सहमति भी मिल गई।
अविवा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी दिलचस्प तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें उन्हें किसी बॉलीवुड दिवा से कम नहीं दिखातीं।
