State Taekwondo Championship 2025: दूसरे दिन आगरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
आगरा में आयोजित ओपन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता पर अपना दबदबा कायम रखा। यह प्रतियोगिता 27 से 29 दिसंबर 2025 तक डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन, आगरा के तत्वावधान में जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, नेहरू एन्क्लेव, शमशाबाद रोड, आगरा के प्रांगण में आयोजित की जा रही है।
डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्ष विनोद बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर आगरा के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि दूसरे दिन क्योरुगी और पुमसे स्पर्धाएं सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्गों में संपन्न हुईं।
प्रतियोगिता पूरी तरह सेंसर सिस्टम पर आयोजित की जा रही है, जिससे मुकाबलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी हुई है। दूसरे दिन लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल के सदस्यों—चन्द्र शेखर, प्रदीप त्यागी, नरेश कुमार बघेल, रघुनाथ यादव, अरविंद कुमार पाराशर, संदीप कुमार, सौम्य रंजन, कुणाल राणा, दीपक यादव, अनिल कुमार, अंजू कुमारी, दुर्गेश शर्मा, काव्या सिंह, गार्गी कृष्णा, मयांशु गौतम, कीर्तिदा यादव, सूर्यांश श्रीवास्तव, विशाल कुमार मिश्रा, शाहबाज अली, मयूरी चौहान, राहुल सैनी, वरुण राजपूत, मयंक भारती, लोकेंद्र सिंह, चैतन्य अग्रवाल, अंशिका मौर्य, मोक्ष, गुलशन और विष्णु कांत राय—की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के खेल प्रभारी राजेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
? अपने शहर की खेल सहित हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — skynews360.com
