Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के बाद फिर साथ आएंगे Ranveer Singh Alia Bhatt? इस फिल्म में दिखेगी जोड़ी
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कलाकार ‘प्रलय’ नामक एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। यह फिल्म जय मेहता द्वारा निर्देशित की जाएगी और इसमें एक ऐसी दुनिया को दिखाया जाएगा जो एक विनाशकारी घटना के बाद अराजकता में डूब गई है।
यदि यह कास्टिंग फाइनल होती है, तो यह ‘गली बॉय’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद रणवीर और आलिया की एक साथ तीसरी फिल्म होगी। मेकर्स का मानना है कि इस फिल्म में फीमेल लीड का किरदार बेहद अहम है, जो हीरो के विचारों को चुनौती देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स को लगता है कि आलिया भट्ट इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त हैं क्योंकि वह दर्शकों के बीच विश्वसनीयता रखती हैं।
फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग 2026 के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी आलिया भट्ट के साथ बातचीत शुरुआती चरण में है। रणवीर सिंह फिलहाल अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। पहले ऐसी खबरें थीं कि रणवीर ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही ‘धुरंधर 2’ में नजर आएंगे, जिसमें आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। वहीं, आलिया भट्ट YRF की पहली फीमेल-लेड स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी शामिल हैं। यह फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
