सलमान खान की बर्थडे पार्टी में Sugandha Mishra और Sanket Bhosale, शेयर कीं ‘Unseen’ तस्वीरें
सलमान खान ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर मनाया। इस मौके पर उन्होंने बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारों के लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में शामिल हुए कॉमेडियन संकेत भोस संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा ने अब सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वे सलमान खान और अन्य मेहमानों के साथ नजर आ रहे हैं, जो अब वायरल हो रही हैं।
पार्टी में एमएस धोनी, इयूलिया वंतूर, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, और रजत शर्मा जैसे कई बड़े नाम शामिल थे। संकेत और सुगंधा ने सलमान खान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘Happy birthday dearest @beingsalmankhan bhaijaan.’
इन तस्वीरों पर फैंस ने भी खूब प्रतिक्रिया दी है। कई फैंस ने एमएस धोनी के साथ संकेत की तस्वीर को पसंद किया, जबकि कुछ ने जावेद अख्तर के साथ संकेत को देखने की इच्छा जताई।
सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं। वे ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘द ड्रामा कंपनी’ जैसे कई कॉमेडी शो में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। दोनों ने अप्रैल 2021 में शादी की थी और हाल ही में दिसंबर 2023 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ है।
