आगरा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख (Agra fire news)
By
Dec 28, 2025
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में नगला गोला स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री इंग्लिश लैट्रिन सीट के कवर बनाने का काम करती थी। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते लाखों रुपये का कच्चा माल और तैयार उत्पाद जलकर राख हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कोहरे के कारण दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में कुछ देरी हुई, लेकिन उन्होंने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।
फैक्ट्री मालिक मयंक अग्रवाल ने बताया कि आग से भारी नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी जीपी तिवारी ने जानकारी दी कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अगली खबरें
