0

संस्कृति और समर्पण का महायज्ञ रहा Prayagraj Mahakumbh 2025, 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

By Dec 28, 2025

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का संवाहक बना। सदियों से चली आ रही धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा इस आयोजन में जीवंत हुई। त्रिवेणी (संगम) की तीन अविरल बहती जलधाराओं के तट पर भारतीय विविधता के मिलन का साक्षी बना तीर्थराज प्रयाग। आस्था, श्रद्धा, सामाजिक एकता और वैश्विक सहभागिता के इस महायज्ञ ने विश्व को सनातन व भारतीय संस्कृति की शक्ति का अनुभव कराया।

संगम के पवित्र जल में न केवल करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, बल्कि संस्कृति और समर्पण का जीवंत स्वरूप देखने को मिला। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के अमृत स्नान में आस्था की लहर उमड़ पड़ी। वहीं, पौष पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

महाकुंभ में 13 अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर, महामंडलेश्वरों और नागा संन्यासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। गेरुआ वस्त्रों में लिपटे संन्यासी, धूनी रमाए तपस्वी, वैदिक मंत्रों के उच्चारण और हर-हर महादेव के जयकारों ने अलौकिक वातावरण का निर्माण किया। यही कारण है कि महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। देश-विदेश में उत्कृष्ट प्रबंधन की सराहना हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष के अंतिम ”मन की बात” में महाकुंभ के सफल आयोजन की सराहना करके सुखद स्मृतियों को जीवंत कर दिया। उन्होंने कहा कि आस्था, संस्कृति और भारत की अद्वितीय विरासत सब एक साथ दिखाई दिए। महाकुंभ ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा।

वास्तविकता यही है कि महाकुंभ धार्मिक आयोजन के साथ मानव सभ्यता का सबसे बड़ा संगम बना। यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा रहा, जिसमें आस्था, इतिहास, समाज और परंपराओं का हर रंग समाहित था। 45 दिनों तक धार्मिक, वैचारिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर मंथन हुआ। बड़े-बड़े राजनेता, न्यायविद, अभिनेता-अभिनेत्री, उद्योगपति सहित हर श्रद्धालु ने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया, साथ ही भारतीय संस्कृति की गहराई को महसूस किया। इसी के प्रभाव से हजारों लोगों ने मोह-माया से मुक्त होकर संन्यास धारण किया।

महाकुंभ पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक बना। गंगा की स्वच्छता को लेकर ऐतिहासिक पहल की गई, जिससे भारत ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। विभिन्न स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें 300 से अधिक स्वच्छता कर्मियों ने मिलकर मां गंगा को निर्मल करने का संकल्प लिया। वहीं, महाकुंभ में सामूहिक प्रयासों का अनूठा संगम देखने को मिला, जब 10,102 लोगों ने पेंटिंग का नया विश्व रिकार्ड बनाया। आठ घंटे में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा हैंड प्रिंट पेंटिंग करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया। इसी तरह 19 हजार लोगों ने एक साथ झाड़ू लगाकर मेला की सफाई करके गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया।

महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था का खास प्रबंध किया गया। 75 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा डिजिटल खोया-पाया केंद्रों ने 30 हजार से अधिक बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलवाया। रेलवे ने 13 हजार से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया था। इनमें 10 हजार से अधिक नियमित और तीन हजार के लगभग स्पेशल ट्रेनें थीं। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 10 हजार से अधिक आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा हेलीकाप्टर से मेला क्षेत्र की निगरानी कराई गई। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की छह सौ से ज्यादा जवानों की टीम 24 घंटे सक्रिय रही। उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते आग फैलने से बड़ी क्षति को रोका गया।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत यमुना पुरी का कहना है कि तीर्थराज प्रयाग का महाकुंभ-2025 अलौकिक और अविस्मरणीय रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रबंध कराया गया। मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ की भव्यता और प्रबंधन में कोई कसर नहीं छोड़ी। संतों से मिलने उनके शिविर गए। अखाड़ों के शिविर की व्यवस्था देखने आए। पुन: सिद्ध हुआ कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, सृष्टि कल्याण, मानवता के उत्थान का महायज्ञ है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

यूपी सफाई कर्मचारी संघ चुनाव: सुरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष, सुखबीर सिंह महामंत्री निर्विरोध चुने गए

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय द्विवार्षिक चुनाव और अधिवेशन सहावर विकास खंड में आयोजित किए गए। प्रांतीय अध्यक्ष बसंत लाल और महामंत्री रामेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यह...
By Dec 28, 2025

सोरों में दर्दनाक हादसा: बाइक फिसलने से किशोर की मौत, दो घायल (Kasganj news)

कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगरिया में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तीन किशोर बाइक पर सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।...
By Dec 28, 2025

UP voter list: कासगंज की तीन विधानसभा सीटों से 1.72 लाख मतदाताओं के नाम हटेंगे

कासगंज जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों- कासगंज, अमांपुर और पटियाली की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। इस प्रक्रिया के तहत, निर्वाचक नामावलियों से 1,72,238 मतदाताओं के नाम सूची से...
By Dec 28, 2025

नोएडा-गाजियाबाद में शीतलहर का प्रकोप, 1 जनवरी तक सभी School closed; जानें पूरा आदेश

नोएडा और गाजियाबाद में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज...
By Dec 28, 2025

Chhapra news: अंगीठी हादसे में जान गंवाने वाले तीन मासूमों का अंतिम संस्कार, शहर में पसरा सन्नाटा

बिहार के छपरा में अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण हुई दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार देर रात तीन मासूम बच्चों को एक साथ अंतिम विदाई...
By Dec 28, 2025

Smart Girl Workshop का समापन, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

भारतीय जैन संघटना द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप' का समापन संत निलय, श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं...
By Dec 28, 2025

Smart Girl Workshop: बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास

भारतीय जैन संघटना (BJS) द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप' का समापन संत निलय, श्री महावीर दिग महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 13 से 19 वर्ष आयु...
By Dec 28, 2025

आगरा में भागवत कथा: कीर्ति किशोरी ने सुनाया ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र, भावुक हुए भक्त (Agra news)

आगरा के समाधि पार्क मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर भक्तों ने ध्रुव और प्रह्लाद के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन सुना। कथा व्यास श्री कीर्ति किशोरी ने भक्त और भगवान के...
By Dec 28, 2025

साझा करें