0

Sonipat news: घनी धुंध में ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत से परिवार में मातम

By Dec 28, 2025

सोनीपत जिले के गन्नौर में घनी धुंध के कारण एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक शनिवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। मृतक की पहचान 33 वर्षीय राधेश्याम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव अगवानपुर का रहने वाला था और वर्तमान में गन्नौर की बसंत विहार कॉलोनी में रह रहा था।

राधेश्याम दिल्ली स्थित आर्मी वर्कशॉप कैंट में कार्यरत था। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह अपना पर्स और मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया था। कुछ देर बाद अगवानपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि राधेश्याम घनी धुंध के कारण ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जिनकी जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Sonipat news: घनी धुंध में ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

सोनीपत जिले के गन्नौर में शनिवार सुबह घनी धुंध के कारण एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय राधेश्याम के रूप में हुई है, जो...
By Dec 28, 2025

साझा करें