Akshay Kumar के बेटे Aarav Kumar ने पैपराजी को देखकर छिपाया चेहरा, वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार हाल ही में एक फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान पैपराजी के कैमरों से बचते नजर आए। मुंबई में आयोजित इस इवेंट में जैसे ही आरव ने मीडिया को देखा, उन्होंने तुरंत अपना चेहरा छिपा लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आरव कुमार (Aarav Kumar) हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वह अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं। इस स्क्रीनिंग के दौरान आरव के साथ उनकी नानी डिंपल कपाड़िया और सिमर भाटिया भी मौजूद थीं। आरव ने न केवल तस्वीरें खिंचवाने से मना किया, बल्कि अपने चेहरे को भी छिपाने की कोशिश की।
23 वर्षीय आरव कुमार, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे हैं। ट्विंकल खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर आरव के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आरव ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के जुहू स्थित इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए सिंगापुर चले गए। वर्तमान में आरव यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथईस्ट एशिया में टेनिस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
आरव का ध्यान मुख्य रूप से अपनी पढ़ाई पर है, लेकिन उन्हें खाना पकाने का भी शौक है और उन्होंने इस क्षेत्र में एक कोर्स भी किया है। इसके अलावा, आरव को मार्शल आर्ट्स मार्शल आर्ट्स में भी महारत हासिल है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही जूडो और कराटे का अभ्यास शुरू कर दिया था और उनके पास इसमें फर्स्ट-डिग्री ब्लैक बेल्ट है। उन्होंने राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीता है।
अक्षय कुमार ने एक बार आरव के बॉलीवुड में आने की संभावना पर बात करते हुए कहा था कि वह नहीं जानते कि आरव इंडस्ट्री में आना भी चाहेंगे या नहीं। अक्षय ने स्पष्ट किया था कि वह आरव पर कोई दबाव नहीं डालेंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि आरव एक मेहनती लड़का है और बुरी आदतों से दूर रहता है। उनका सपना फैशन डिजाइनर बनना है, न कि फिल्मों में काम करना।
