0

बिहार में ठंड से राहत, सूर्य देव के दर्शन से बढ़ी लोगों की उम्मीद | Bihar Cold Wave

By Dec 25, 2025

पूर्वी चंपारण में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जूझ रहे लोगों को गुरुवार को कुछ घंटों की राहत मिली। बादलों की ओट से जब सूर्य की किरणें निकलीं, तो लोगों को मानो नया जीवन मिल गया। धूप निकलने के साथ ही ठंड से परेशान लोगों के चेहरे खिल उठे और दिन के समय जरूरी कामकाज निपटाने के लिए घरों से बाहर निकले। पिछले कई दिनों से सूर्य के दर्शन न होने के कारण दिन में भी ठंड का असर बना हुआ था।

धूप खिलते ही घरों की छतों पर कपड़े सुखाती गृहणियां नजर आईं, वहीं बच्चे, बुजुर्ग और युवा खुले स्थानों पर कुर्सी डालकर धूप का आनंद लेते दिखे। सर्द मौसम से राहत पाने के लिए लोग धूप सेंकते रहे। हालांकि, शाम ढलते ही एक बार फिर सर्द हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी। सुबह और शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर अधिक देखने को मिला। खेतों में काम करने वाले मजदूर देर से निकल रहे हैं, जबकि बाजारों में भी दोपहर के समय ही रौनक नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में धूप से राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह और शाम की ठिठुरन अब भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद कम है और तापमान में और गिरावट हो सकती है।

चिकित्सकों के मुताबिक, इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले का संक्रमण, अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द और बच्चों में निमोनिया जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, सिर और कान ढककर रखें, सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें और धूप मिलने पर शरीर को धूप जरूर दिखाएं। गर्म पानी, सुपाच्य भोजन और गरम पेय पदार्थों का सेवन लाभकारी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुजफ्फरपुर नर्सिंग कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था फेल: 120 छात्रों पर सिर्फ 2 टीचर, भविष्य पर संकट

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच बीएससी नर्सिंग कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। पिछले दो वर्षों से संचालित इस कॉलेज में 120 छात्रों ने नामांकन तो ले लिया है, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए...
By Dec 25, 2025

भागलपुर में देशी चूजों से कुपोषण दूर करने की पहल, BPL परिवारों को मिलेगा रोजगार

भागलपुर में पशुपालन विभाग बीपीएल परिवारों के कुपोषित बच्चों को देशी चूजों के माध्यम से पोषण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इस पहल के तहत, विभाग अपने पोल्ट्री फार्म में...
By Dec 25, 2025

मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़

मुंगेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नयागांव में चल रही नकली सिगरेट फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से सिगरेट निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए...
By Dec 25, 2025

साझा करें