बिहार ने बनाया List A Cricket Record, साकिबुल गनी ने जड़ा तूफानी शतक
बिहार क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। टीम ने 574 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह स्कोर लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम था, जिसने 2022 में 506 रन बनाए थे।
बिहार की इस रिकॉर्ड तोड़ पारी के नायक कप्तान साकिबुल गनी रहे, जिन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतकों में से एक दर्ज किया। गनी ने अपनी पारी में 10 चौके और 12 छक्के लगाए। उनसे पहले वैभव सूर्यवंशी और आयुष लोहारुका ने भी शतक जड़े, जिससे टीम को यह विशाल स्कोर बनाने में मदद मिली।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत से भी बड़ी खबर आई है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एशेज सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें साइड स्ट्रेन की शिकायत है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है। बल्लेबाज ओली पोप को भी खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। इंग्लैंड ने आर्चर और पोप की जगह जैकब बेथेल और गस एटकिंसन को टीम में शामिल किया है।
घरेलूज
घरेलू क्रिकेट में रोहित शर्मा भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रोहित को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। रोहित ने बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते समय दर्शकों का अभिवादन किया, जिससे फैंस काफी उत्साहित हुए।
