ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बेटों के साथ शादी में मचाया धमाल, वायरल हुआ डांस वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने परिवार के साथ चचेरे भाई ईशान रोशन की शादी में शामिल हुए। इस दौरान ऋतिक ने अपने बेटों हरेहान और हृदान के साथ जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ऋतिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद भी नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो में ऋतिक, हरेहान और हृदान के साथ सबा आज़ाद भी डांस फ्लोर पर थिरकती दिख रही हैं। उनके साथ चचेरी बहन पश्मीना रोशन और भतीजी सुरानिका सोनी भी मौजूद थीं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और ऋतिक के डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “रोशन भाइयों ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी।” कई अन्य यूजर्स ने भी ऋतिक के डांस की तारीफ की।
शादी से पहले हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी में भी ऋतिक अपने बेटों अपने बेटों और सबा के साथ पहुंचे थे। उस दौरान ऋतिक ने हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता पहना था, जबकि सबा ने पीले रंग का लहंगा पहना था। बेटों हरेहान और हृदान ने भी पीले रंग के कुर्ते पहने थे।
ऋतिक के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने भी शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस शादी समारोह में पूरा रोशन परिवार एक साथ नजर आया।
