आगरा के बलूनी स्कूल में ‘उड़ान’ उत्सव, छात्रों ने दीं शानदार cultural performances
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल यूनिट-2 में वार्षिक उत्सव ‘उड़ान: एक नई विरासत की शुरुआत’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, संगीत और नाट्य के माध्यम से बच्चों ने भारतीय सांस्कृतिक विविधता, आधुनिक सोच और मूल्यपरक शिक्षा का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। छात्रों ने शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न बताकर इसे संस्कार, आत्मविश्वास और सृजनात्मकता की विरासत के रूप में दर्शाया। ‘उड़ान’ थीम के तहत छात्रों ने अपने सपनों, संकल्पों और भविष्य की संभावनाओं को जीवंत रूप दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एएसपी (एसटीएफ) राकेश), विंग कमांडर तुषार टंडन, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका सेन, एमडी केपी सिंह एवं चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी ने किया। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
