Payal Gaming विवाद पर Anjali Arora का दर्द छलका, बताया ‘फेक वीडियो’ का असर
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में यूट्यूबर पायल गेमिंग के कथित वायरल वीडियो विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अंजलि ने पायल का समर्थन करते हुए कहा कि पायल के साथ जो हो रहा है, वह उनके अपने पुराने दर्द को ताजा कर गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रोलर्स के लिए यह कुछ मिनटों का मनोरंजन हो सकता है, लेकिन पीड़ितों के लिए यह सालों का दर्द बन जाता है।
अंजलि अरोड़ा ने बताया कि तीन साल पहले उनके नाम से भी एक फर्जी एमएमएस वायरल हुआ था। यह घटना उनके लिए बेहद तनावपूर्ण थी और इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा। उन्होंने खुलासा किया कि इस फर्जी वीडियो के कारण उन्हें कई अच्छे प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा। अंजलि ने कहा कि आज भी उन्हें सोशल मीडिया पर इस झूठी कहानी के लिए अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।
अंजलि ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी कहानी पर विश्वास करने से पहले सच्चाई जानें। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को झूठी अफवाहों या सस्ती जिज्ञासा के कारण दंडित नहीं किया जाना चाहिए। अंजलि ने इस मानसिकता को शर्मनाक बताया और लोगों से संवेदनशील होने का आग्रह किया आग्रह।
पायल गेमिंग का मामला भी इसी तरह का बताया जा रहा है, जहां कई लोग वीडियो को AI-जनरेटेड डीपफेक बता रहे हैं। इससे पहले डस्टु सोनाली और स्वीट जन्नत जैसे नामों को भी इसी तरह के फर्जी वीडियो से जोड़ा जा चुका है, जो ऑनलाइन उत्पीड़न का शिकार हुए।
