मथुरा में Instagram पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध; युवक पर FIR दर्ज (Mathura news)
मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ दिल्ली की युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती नौहझील निवासी इसरार खान से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। 22 अगस्त को इसरार ने उसे मिलने के लिए बुलाया और शादी का वादा करके शारीरिक संबंध स्थापित किए। इसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर 16 नवंबर को सगाई कर दी।
सगाई के बाद इसरार ने पीड़िता के परिवार से शादी के लिए दहेज में कार और नकदी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसने रिश्ता तोड़ दिया और धमकी भी दी। नौहझील थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
